राधिका हत्याकांड: ‘फिर तुम्हारी याद आई हमको…’, खेल के साथ इस क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी टेनिस खिलाड़ी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 12 Jul 2025 01:15 PM
राधिका हत्याकांड: ‘फिर तुम्हारी याद आई हमको…’, खेल के साथ इस क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी टेनिस खिलाड़ी…
ऑडियो सुनें

गुरुग्राम: गुरुग्राम में हुई राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में नई जानकारी सामने आई है। राधिका यादव खेल के साथ अभिनय के क्षेत्र में भी नाम कमाना चाहती थी।

एल्बम के एक गीत कारवां यूं ही चलता रहा मेरा, दिन भी यूं ढलता रहा मेरा, फिर तुम्हारी याद आई हमको… में उनकी प्रतिभा खूब सराही गई। सोशल मीडिया पर इस गीत को हजारों लोगों ने पसंद किया। राधिका की मौत के बाद इस गीत के कई क्लिप और गानों की लाइन को काटकर रील वायरल की जा रही है।

जानकारी सामने आई है कि खेल के बाद राधिका यादव कला के क्षेत्र में भी नाम कमाने के लिए खूब मेहनत करती थीं। गीत कारवां में उनका अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। यह कला क्षेत्र में राधिका की शुरूआत थी।
आपको बता दें कि कुछ महीने पहले राधिका के कंधे में चोट आई थी जिसके चलते वह अभ्यास नहीं कर पा रहीं थीं। बताया जा रहा है कि राधिका के पिता ने ही करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत टेनिस कोर्ट बनाया था। राधिका गानों के साथ ही रील बनाने की भी कोशिश करती थीं। इसमें उसकी खेल से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां रहती थीं।

राधिका हत्याकांड: पीठ में मारी गईं थीं चार गोलियां

राज्य स्तरीय महिला टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को पीठ में चार गोलियां मारी गईं थीं। वारदात के दौरान उनकी मां पहली मंजिल पर थी। अब उन्हें भी जांच शामिल किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी पिता को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

शुक्रवार को राधिका यादव के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड में शामिल डॉ. दीपक माथुर, डॉ. आशीष त्यागी और डॉ. ललित चोपड़ा ने किया। डॉक्टरों ने राधिका यादव के शरीर से चार गोलियां निकालीं।

उधर, मृतका के चाचा कुलदीप की शिकायत पर सेक्टर-56 थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में आरोपी पिता दीपक से पता करेगी कि उसके पास कितनी अधिकृत गोलियां हैं। वारदात के बाद बची गोलियां कहां हैं? बताया जा रहा है कि कुछ गोलियों को कासन गांव में छिपाया गया है।

रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी राधिका

राधिका के चाचा कुलदीप ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर पर थे। इसी दौरान उन्होंने गोली की आवाज सुनी तो वह घर की पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा कि राधिका रसोई में खून से लथपथ पड़ी थी। जबकि रिवॉल्वर ड्राइंग रूम में पड़ी थी।

वह अपने बेटे के साथ मिलकर राधिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां पर राधिका को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान राधिका की मां भी घर में ही मौजूद थीं।

सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

पुलिस राधिका के मोबाइल की जांच कर रही है। उसने किस-किस से बात की। क्या राधिका का सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट तो नहीं किया गया। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital