दीपिका पादुकोण ने संस्कृति को आकार देने वाली 90 महिलाओं की सूची में शामिल होने पर जताई खुशी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Jul 2025 10:31 PM
दीपिका पादुकोण ने संस्कृति को आकार देने वाली 90 महिलाओं की सूची में शामिल होने पर जताई खुशी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मानसिक स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तीकरण की वकालत के लिए वैश्विक सांस्कृतिक प्रकाशन ‘द शिफ्ट’ की संस्कृति को आकार देने वाली 90 से अधिक महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है. दीपिका (39) के अलावा, इस सूची में गायिका-अभिनेत्री सेलेना गोमज, हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली, गायिका बिली इलिश और ओलिविया रोड्रिगो जैसी अन्य लोकप्रिय हस्तियों के नाम भी शामिल हैं.

दीपिका ने रविवार दोपहर अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह खबर साझा की और लिखा, ”ग्लोरिया स्टीनम और उनके 91 साल के सामाजिक योगदान के सम्मान में, ‘द शिफ्ट’ हमारे भविष्य को आकार देने वाली 90 आवाजों का सम्मान कर रहा है. इस सम्मान के लिए मैं उनकी आभारी हूं.” अभिनेत्री पिछले कुछ वर्षों से मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता के लिए काम कर रही हैं. वह ‘लाइव लव लाफ फाउंडेशन ऑर्गनाइजेशन’ की संस्थापक हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में शिक्षित करना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu