राहुल, तेजस्वी, आप लोग मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकिए: लालू प्रसाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Aug 2025 08:53 PM
राहुल, तेजस्वी, आप लोग मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकिए: लालू प्रसाद
ऑडियो सुनें

सासाराम. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रविवार को राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का आ”ान किया कि वे एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकें. उन्होंने ‘इंडिया’ गठबंधन की ”वोटर अधिकार यात्रा” की शुरुआत के मौके पर आयोजित रैली में लोगों से अपील की कि वे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को जिताएं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”चोरों को हटाइए, भाजपा को भगाइए. ‘इंडिया’ गठबंधन को जिताइए.” उन्होंने कहा कि इस बार किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में आने नहीं देना है.

यादव ने कहा, ”राहुल जी, तेजस्वी, खरगे जी, आप सब एकजुट हो जाइए और भाजपा को उखाड़ के फेंकिए, ताकि हमारा लोकतंत्र मजबूत हो सके.” भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने आरोप लगाया, ”भाजपा और चुनाव आयोग ने कई राज्यों में चुनाव चुराने के बाद यही साजिश बिहार में भी की है.” उन्होंने कहा, ”लेकिन ये बिहार है- यहां के लोगों ने साबित कर दिया है कि हमें ये वोट चोरी किसी भी हाल में मंजूर नहीं है.”

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा, ”आज जिस तरह से देश में वोट चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, वह पूरा देश जान चुका है. बाबा साहेब आंबेडकर जी ने हमें जो हक दिया, उसे बचाने की लड़ाई लड़नी है.” उन्होंने कहा, ”बिहार के लोगों से आग्रह है कि आप सब इस यात्रा से जुड़िए, राहुल गांधी जी के संदेश को फैलाइए और अपने अधिकार की आवाज बुलंद करिए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu