Asian Games Day 5: भारत की झोली में 02 नए पदक, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, एशियाड में लगातार तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला, भारत को रोइंग में ब्रॉन्ज, अब तक भारत ने जीते 14 पदक

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 10:12 AM
Asian Games Day 5: भारत की झोली में 02 नए पदक, रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, एशियाड में लगातार तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला, भारत को रोइंग में ब्रॉन्ज, अब तक भारत ने जीते 14 पदक

ऑडियो सुनें

भारत की खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने एशियन गेम्स के 5वें दिन, गुरुवार को भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। महिलाओं के 60 किग्रा सांडा इवेंट के फाइनल में उन्हें चीन की झांग शियाओयू के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, यह एशियन गेम्स में रोशिबिना देवी का लगातार तीसरा मेडल है।

इसके साथ ही वे एशियाड में लगातार तीन मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला वुशु खिलाड़ी बन गई हैं,

एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सतनाम सिंह और सलमान खान ने कांस्य पदक जीत लिया।

भारत ने अब तक कुल 14 पदक जीते हैं और वह 9वें स्थान पर है। CM योगी ने भारतीय रोवर सतनाम और सलमान को बधाई दी

रोइंग में पुरुषों के डबल स्कल्स इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर बधाई दी। यह कामयाबी उन्हें और भी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी’

एशियन गेम्स में लगातार दूसरा सिल्वर मेडल और वुशु में लगातार तीसरा सिल्वर जीतने वाली रोशिबिना देवी की मां ने खुलासा किया है कि उनकी बेटी वहां जाने से पहले बहुत बीमार थीं।

By Navabharat News Group