Exclusive : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग, विपक्ष कर रहा है तैयारी, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 24 Sep 2026 08:28 PM
Exclusive : CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लाया जा सकता है महाभियोग, विपक्ष कर रहा है तैयारी, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

ऑडियो सुनें

देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त के कामकाज पर एक मीडिया रिपोर्ट में उठाए गए सवालों के बाद विपक्षी दलों ने इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है।

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हमलावर हो गया है और उन्हें पद से हटाने के लिए महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। समाचार एजेंसी ANI के हवाले से कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस पेश करेंगे। विपक्ष ने अब मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाना शुरू कर दिया है। बंगाल के पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा है कि CEC को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

स्पेशल इंटेंसिव डिवीजन (SIR) में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग पर लगातार आरोप लग रहे है. CEC विवाद पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि इलेक्शन कमीशन ने नियमों को दरकिनार रखते हुए देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव करवाएं. उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता विरोधी लहर भारतीय राजनीति की सच्चाई है. वोट चोरी हर भारतीय के अधिकार का हनन है.

ज्ञानेश कुमार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा ‘पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को बचा रहे हैं. आज जैसी धांधली देश में पहले कभी नहीं हुई. ज्ञानेश कुमार तुरंत इस्तीफा दें. लोगों के वोट को हाईजैक किया जा रहा है.’ उन्होंने आगे कहा कि ये सीधे संविधान पर हमला है. ये लोग देशद्रोही हैं. हर साजिश में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल हैं. हम देश के साथ धोखा नहीं होने देंगे.

ये था भाजपा की जीत का राज-राहुल गांधी
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठे हैं. इसी को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी की जीत का राज अब समझ में आया. वोट चोरी के सबूत सामने आ रहे हैं. दो चुनाव आयुक्त ने ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए. 2024 में भी वोट चोरी हुई है. सिस्टम की तबाही के लिए ज्ञानेश कुमार जिम्मेदारी हैं.’समाचार एजेंसी ANI के हवाले से कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दल संसद के दोनों सदनों में सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस पेश करेंगे। विपक्ष ने अब मीडिया रिपोर्ट का हवाला देकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाना शुरू कर दिया है। बंगाल के पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा है कि CEC को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।

By Navabharat News Group