VIDEO : सीएम ने तोड़ा अपना ही घर, सिंहस्थ के चौड़ीकरण में व्यवधान बन रहा था, दूसरों के लिए दिखाया आदर्श, 9.80 करोड़ की लागत से 15 मीटर चौड़ा होगा मार्ग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 02:47 PM
VIDEO : सीएम ने तोड़ा अपना ही घर, सिंहस्थ के चौड़ीकरण में व्यवधान बन रहा था, दूसरों के लिए दिखाया आदर्श, 9.80 करोड़ की लागत से 15 मीटर चौड़ा होगा मार्ग

ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व-2028 की तैयारियों के क्रम में होने वाले चौड़ीकरण में रूकावट बन रहे अपने ही पुश्तैनी मकान को तोड़कर चौड़ीकरण की शुरूआत की।

इसके पहले यादव ने पूजाअर्चना की और फिर कुदाल चलाकर अपने ही पुश्तैनी मकान को तोड़ने की शुरूआत की। खजूर वाली मस्जिद से अब्दालपुरा, जीवाजीगंज थाना होते हुए गणेश चौक तक लगभग 730 मीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते हुए अपने पैतृक आवास के हिस्से को स्वयं गैंती चलाकर हटाने की शुरुआत की।

लगभग ₹9.80 करोड़ की लागत से यह मार्ग 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कार्य उज्जैन की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

देखिए वीडियो

By Navabharat News Group