एमपी के रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में दिनदहाड़े एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने राज्य की सीमा सुरक्षा और पुलिस इनपुट सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है.
सूत्रों ने बताया कि तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के वाहन को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की, जवानों पर बेसबॉल बैट से हमला किया और उनकी आंखों में मिर्ची जैसा स्प्रे झोंक दिया. इसके बाद बदमाश 1.5 करोड़ रुपये के गांजा कांड के मुख्य सरगना आदित्य मिश्रा को हथकड़ी समेत छुड़ाकर फरार हो गए.
ओडिशा पुलिस की 7 सदस्यीय टीम जिसमें एक सब-इंस्पेक्टर, चार जवान और दो ड्राइवर शामिल थे, NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कुख्यात ड्रग माफिया आदित्य मिश्रा को कोर्ट में पेशी के लिए रीवा ला रही थी. सुबह करीब 11:30 बजे, जैसे ही पुलिस की गाड़ी छुहिया घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने तीन वाहनों से पुलिस की गाड़ी को ओवरटेक कर चारों तरफ से घेर लिया. जब तक जवान कुछ समझ पाते, बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग कर दी. इसके तुरंत बाद हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची स्प्रे झोंका और बेसबॉल बैट से हमला कर उन्हें पूरी तरह पस्त कर दिया. जवानों के संभलने से पहले ही बदमाश आदित्य मिश्रा को लेकर रफूचक्कर हो गए.
दिल्ली वेस्ट डीसीपी हरिश्वर वी स्वामी ने इंद्रपुरी थाना क्षेत्र से लापता हुई लड़की को दिल्ली पुलिस द्वारा 14 दिन बाद ओडिशा से सकुशल बरामद करने पर कहा, “इंद्रपुरी थाने से एक बच्ची गायब हुई थी, 14-15 दिन हुए और किडनैपिंग का केस दर्ज हुआ था।
जब पिछले शनिवार को जनसुनवाई वहाँ पर चल रही थी, तो पेरेंट्स काफी परेशान थे तो उनके पास कुछ इंफ़ॉर्मेशन आई थी कि ओडिशा की लोकेशन वग़ैरह आ रही है। तो हमने तुरंत वहाँ के गंजम डिस्ट्रिक्ट के एसपी हरेश को कॉन्टैक्ट किया। उन्होंने तत्काल टीमें बनाकर उस बच्ची को वहाँ पर सर्च करके रेस्क्यू किया..”