पेट्रोल—डीजल के दाम बढ़े, कीमतों में 5 रूपए और डीजल की कीमतों में 3 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि, कीमतें आज सुबह से ही लागू
देश की सबसे बड़ी निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 3 अक्टूबर की सुबह से तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
नए फैसले के मुताबिक पेट्रोल की कीमतों में 5 रूपए और डीजल की कीमतों में 3 रूपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
कंपनी के देशभर में करीब 7,108 पेट्रोल पंप हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों के बीच दाम बढ़ाए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल और रिफाइंड उत्पादों की बढ़ती कीमतों की वजह से लागत और बिक्री मूल्य के बीच बढ़ते अंतर को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल टेंशन और क्रूड ऑयल की हाई प्राइस के चलते फ्यूल कंपनियों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। देश भर में 7,108 पेट्रोल पंप चलाने वाली नायरा एनर्जी द्वारा लिया गया यह फैसला सरकारी और निजी पेट्रोल पंपों के बीच ईंधन की कीमतों के अंतर को एक बार फिर काफी बढ़ा देगा, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं और माल ढुलाई पर पड़ सकता है।
इसका सीधा असर गाड़ी चलाने वालों की जेब पर पड़ेगा और आगे सामान के दाम पर भी असर पड़ सकता है। इस फैसले पर आम आदमी की प्रतिक्रिया सुनिए :पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ते जा रहे हैं, इससे अच्छे दिन और क्या आयेंगे.