नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाला संभव जैन गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था। वह यहां मानेसर के सेक्टर-1 स्थित आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 सोसाइटी में टॉवर ए परिवार के साथ रहता था।
नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन की खुदकुशी के मामले में पुलिस की जांच में उसके पारिवारिक और आर्थिक जीवन से जुड़े पहलू सामने आ रहे हैं. 2023 में जैन की शादी हुई और उन्हें एक प्रीमैच्योर बच्चा हुआ। बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिससे इलाज का खर्च बहुत बढ़ गया और वे भारी कर्ज में डूब गए। इस आर्थिक तंगी के कारण वैवाहिक जीवन में गंभीर कलह पैदा हुई, जो 2025 में तलाक पर खत्म हुई।
समझौते के तहत उन्हें अपनी पत्नी को कुल ₹3 करोड़ देने थे। वे पहले ही ₹1 करोड़ दे चुके थे, लेकिन इलाज के बढ़ते कर्ज के साथ-साथ उन्हें अगले ₹1 करोड़ चुकाने की तत्काल मांग का भी सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव से परेशान होकर, नोएडा में 42वीं मंजिल से कूदने से पहले उन्होंने अपने पिता को मैसेज किया कि वे अब इन जिम्मेदारियों को नहीं संभाल सकते और फिर सुसाइड कर लिया।
शनिवार को हादसे की सूचना मिलते ही उसके पिता व अन्य लोग नोएडा रवाना हो गए। सोसाइटी के एक निवासी ने बताया कि संभव जैन का परिवार बीते 4-5 साल से यहां रह रहा है। संभव आईटी कंपनी में नौकरी करते थे। संभव के पिता विनय कुमार जैन भी निजी कंपनी में काम करते हैं। संभव की शादी लगभग साढ़े 3 साल पहले हुई थी। फिलहाल उसकी पत्नी अपने छह महीने के बेटे के साथ यहां से कहीं अलग रहती है।
नोएडा में सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को हुए हादसे के संबंध में कुछ और रोंगटे खड़े कर देने वाले विवरण सामने आए हैं। 42वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग के बाहर लटके सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन को बचाने के लिए एसी रिपेयरिंग स्टाफ समेत चार लोगों ने पूरी ताकत झोंक दी थी।
वजन अधिक होने के कारण चारों की पकड़ फिसल गई। जिसके कुछ क्षणों बाद संभव ने छलांग लगा दी। चार लोगों की आंखों के सामने हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सहम गए। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एसी रिपेयरिंग का काम कर रहे कर्मचारियों की नजर बालकनी की तरफ गई। उन्होंने संभव को रेलिंग के बाहर लटका देखा। उसकी स्थिति देखकर कर्मचारियों ने उसे समझाना शुरू किया। उन्होंने नीचे नहीं कूदने और वापस अंदर आने के लिए कहा। उस समय वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़कर ऊपर खींचने की कोशिश की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संभव को बचाने के लिए चार लोगों ने प्रयास किया। चारों ने उन्हें पकड़ लिया और ऊपर खींचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान संभव देर तक रेलिंग के बाहर लटके रहे। बचाने वाले लोग लगातार समझाते रहे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान संभव ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की। कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि उसे सुरक्षित अंदर खींच लिया जाएगा। हालांकि, प्रयास के दौरान उसका वजन अधिक होने के कारण बचाने वालों की पकड़ कमजोर पड़ गई और वह उनके हाथ से फिसल गया। इसके बाद वह नीचे जा गिरा। उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया था।
See Video