ओडिशा के गंजाम जिले में NH-16 पर चमकंडी छक के पास एक बेकाबू ट्रक ने 15 लोगों को रफ्तार के साथ कुचल दिया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल हो गए।
घायलों को ब्रह्मपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाराज स्थानीय लोगों ने ओवरब्रिज बनाने और सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग करते हुए हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि ओडिशा के गंजाम में भयंकर सड़क हादसा हुआ, तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना NH16 बेरहामपुर, गंजाम ज़िला की है। चमकंडी छक (Chamakhandi Chhak) के पास सर्विस रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर, जहाँ ‘कंक्रीट ब्लॉक’ लगाकर क्रॉसिंग को रोका गया है, वहीं एक गलत जगह पर ‘यू-टर्न’ के लिए गैप छोड़ दिया गया है।
एक अर्टिगा ड्राइवर ने उन कंक्रीट ब्लॉकों के बीच से गाड़ी निकालने की कोशिश की, जबकि उसी समय एक स्कूटर (जिसके दाईं ओर के इंडिकेटर चालू थे) भी वहाँ से गुजर रहा था.
इसी दौरान तेज़ रफ़्तार एक लॉरी ने कई दो-पहिया वाहनों और एक सफ़ेद अर्टिगा को टक्कर मार दी. क्या लॉरी का ब्रेक फेल हो गया था या ड्राइवर नशे में था? स्पष्ट नहीं है। लेकिन 3 लोगों की मौत हो गई है और 6 की हालत गंभीर है।