उपमुख्यमंत्री अरुण साव चोटिल हुए, बाइक चलाते समय हुआ हादसा, फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 17 Oct 2026 02:55 PM
उपमुख्यमंत्री अरुण साव चोटिल हुए, बाइक चलाते समय हुआ हादसा, फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं
ऑडियो सुनें

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ बाइक चलाते समय आज हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, कल लोरमी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वे घायल हो गए। हादसे में उनके दाएं पैर में मोच आई है।

चोट लगने के बाद अरुण साव इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां उनके पैर का एक्स-रे कराया गया। जांच में पैर में फ्रैक्चर नहीं पाया गया।

डॉक्टरों ने उन्हें कच्चा प्लास्टर लगाकर आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल, एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार उनके पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि नहीं हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group