राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी, एक दिन राजधानी में और एक दिन बस्तर में कार्यक्रम, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 17 Oct 2026 03:14 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी, एक दिन राजधानी में और एक दिन बस्तर में कार्यक्रम, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
ऑडियो सुनें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगामी 22 और 23 अक्टूबर को प्रस्तावित दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वे रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि श्रीमती मुर्मू 22 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में होंगी जहां वे दोपहर 12:45 बजे राष्ट्रपति रायपुर के लोक भवन में पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी।

राजधानी में ही शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित ‘सेवा सम्मान पर्व’ और ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

श्रीमती मुर्मू 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित मुरिया दरबार और सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। बताते चलें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और आदिवासी समाज ने राष्ट्रपति को बस्तर दशहरा में आमंत्रित किया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इसी संबंध में उनका छत्तीसगढ़ दौरा कार्यक्रम तय हुआ है।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group