Fire on Train पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, कई यात्री डब्बों में आग लगी, यात्रियों के घायल होने की खबर,

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 06 Nov 2026 04:28 PM
Fire on Train पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, कई यात्री डब्बों में आग लगी, यात्रियों के घायल होने की खबर,
ऑडियो सुनें

दीपावली से पहले अमृतसर से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की कई बोगियों आग लगी है। ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया है।

राजपुरा के पास एक ट्रेन में भीषण आग लग गई। सराय बंजारा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। खबर है कि कई यात्री घायल हुए हैं

घटना उस वक्त हुई, जब ट्रेन राजपुरा पहुंची थी। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से बाहर निकल आए। घटनास्थल के वीडियो में दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है।

शुक्रवार दोपहर चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के इंजन से पांचवें कोच तक आग फैलने की सूचना है। हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे प्रशासन से विस्तृत जानकारी और जांच की अपेक्षा है। हादसा या साज़िश जाँच का विषय।

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group