Shiv Parvati राहुल गांधी ने शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की, BJP और RSS समर्थकों को दिया जवाब, कांग्रेस ने किया समर्थन, जानिए पूरा विवाद

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 17 Nov 2026 08:28 PM
Shiv Parvati राहुल गांधी ने शिव-पार्वती की तस्वीर पोस्ट की, BJP और RSS समर्थकों को दिया जवाब, कांग्रेस ने किया समर्थन, जानिए पूरा विवाद
ऑडियो सुनें

माता-पिता के प्रेम पर दिए भाषण को लेकर आलोचनाओं के बीच राहुल गांधी ने BJP और RSS समर्थकों को जवाब दिया है।

उन्होंने शिव-पार्वती की प्राचीन मूर्ति की तस्वीर साझा करते हुए डर, गुस्से और नफरत पर सवाल उठाए।

उधर कांग्रेस ने अपने अधिकृत सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि ‘प्रेम की बात सुनकर BJP-RSS के समर्थक बिलबिला रहे हैं, क्रोधित हैं, नफरत से भरे हुए हैं।’

जानते चलें कि सोनिया गांधी की किताब के विमोचन के दौरान राहुल गांधी ने खाने की टेबल पर सोनिया को राजीव गांधी की गोद में बैठे होने की बात कही थी. जिसको लेकर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया. इस बयान के आलोचना होने के बाद राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से, एक तस्वीर साझा किया है जिसमें भगवान शिव और देवी पार्वती नंदी महराज के ऊपर बैठे हुए हैं.

अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है. ये तस्वीर कर्नाटक के हलेबिडु स्थित 12वीं सदी के होयसलेश्वर मंदिर की मूर्ति की है, जिसमें देवी पार्वती भगवान शिव की गोद में बैठी नजर आ रही हैं.

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा कि BJP और RSS समर्थकों के मन में डर, क्रोध और नफरत ने ऐसा जाल बुन दिया है, जो उन्हें प्रेम महसूस करने और उसे व्यक्त करने से रोकता है, उन्होंने इसे एक सच्चे हिंदू के तौर पर अपना कर्तव्य बताते हुए लिखा- ‘सत्यम शिवम सुंदरम’.

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोनिया जी को लिखा कि राहुल उन्हें उनके जीवन के एक ख़ास दिन पर शर्मिंदगी से नहीं बचा सके। भाजपा के अनिर्बान गांगुली ने इसे सादगी के भेस में बेशर्मी कहा।

राहुल ने जवाब में शिव और पार्वती के आलिंगन की तस्वीर डाली। उन्होंने लिखा कि भाजपा और RSS के समर्थकों के मन में डर, ग़ुस्से और नफ़रत का जाला बुन गया है, जो उन्हें प्रेम महसूस करने और जताने से रोकता है। इस पर हिमंता जी ने कहा कि कोई गांधी, कोई भी इंसान, भगवान नहीं बन सकता, और नश्वर लोगों को शिव-पार्वती के रूप में दिखाना भक्ति नहीं है।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group