VIDEO सोनिया गांधी की किताब फाड़ने चले थे, ठाकरे की तस्वीर फाड़ डाली, किताब को बैन करने की मांग

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 18 Nov 2026 07:50 PM
VIDEO सोनिया गांधी की किताब फाड़ने चले थे, ठाकरे की तस्वीर फाड़ डाली, किताब को बैन करने की मांग
ऑडियो सुनें

महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की किताब को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

मुंबई में शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनिया गांधी की किताब फाड़कर विरोध जताया। शिवसेना नेता शायना एनसी, संजय निरुपम, आनंद दुबे और दूसरों ने सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग के खिलाफ प्रोटेस्ट किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि किताब में इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है और वीर सावरकर को बदनाम किया गया है। प्रदर्शन के दौरान, उन्होंने किताब के पन्ने फाड़ दिए और पब्लिशर हार्पर कॉलिन्स से पेज 201 और 443 से कुछ हिस्से हटाने की मांग की।

पार्टी का कहना है कि इन पन्नों पर इस्तेमाल किए गए शब्दों से भारत में ‘फासीवादी हिंदू शासन’ होने का गलत संदेश जाता है। शिवसेना नेताओं ने सवाल उठाया कि वीर सावरकर के बलिदान पर टिप्पणी करने का अधिकार सोनिया गांधी को किसने दिया? पार्टी ने आरोप लगाया कि किताब में की गई टिप्पणियां वीर सावरकर के सम्मान और मराठी पहचान को ठेस पहुंचाती हैं।

वैसे तो शिवसेना नेता शाइना एनसी सोनिया गांधी की किताब के खिलाफ विरोध करने आई थीं, लेकिन उन्होंने बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर फाड़ दी। इस पर संजय निरुपम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

See Video

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group