आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सैन्यकर्मी और नागरिक घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Aug 2022 07:02 PM
आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में सैन्यकर्मी और नागरिक घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक सैन्यकर्मी और एक आम नागरिक घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया.

अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान तब मुठभेड़ में बदल गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की. इस पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में सेना का एक जवान और एक नागरिक घायल हो गया. इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है. आगे की जानकारी दी जाएगी.’’ अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आम नागरिक कैसे घायल हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu