एशिया कप के लिये भारतीय टीम में कोहली और केएल राहुल की वापसी

नयी दिल्ली. पूर्व कप्तान विराट कोहली और फिर से फिट उप-कप्तान लोकेश राहुल की एशिया कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय भारतीय टीम में वापसी हुई है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण बाहर हो गए. कोविड-19 के चपेट में आने के कारण राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली श्रृंखला में भाग नहीं ले पाये थे.  स्पोर्ट्स र्हिनया सर्जरी से उबरने के बाद टीम में उनकी वापसी हुई है.

मुख्य टीम से बाहर किए गए उल्लेखनीय नाम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल का है. मांसपेशियों में ंिखचाव और पीठ की चोट के कारण चार महीने से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल हैं. पसली की चोट से जूझ रहे हर्षल पटेल को भी मुख्य टीम में जगह नहीं मिली है.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल चोटों के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. वे वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रिहैबिलिटेशन पर हैं.’’ भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रंिवद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार अर्शदीप ंिसह, आवेश खान.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button