भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे की अगुवाई करेंगे चकाबवा

हरारे. बल्लेबाज रेजिस चकाबवा भारत के खिलाफ 18 अगस्त से यहां शुरू होने वाली तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला में ंिजबाब्वे की 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे. तीनों मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. बाकी दो मैच 20 और 22 अगस्त को होंगे.

ंिजबाब्वे क्रिकेट की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘नियमित कप्तान क्रेग इर्विन की अनुपस्थिति में चकाबवा टीम की अगुवाई करेंगे. इर्विन चोटिल होने के कारण इस श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे.’’ जिम्बाब्वे को ब्लेंिसग मुजरबानी, तेंदई चतरा और वेंिलगटन मसाकाद्जा के बिना भी खेलना पड़ेगा. ये तीनों खिलाड़ी भी चोट से उबर रहे हैं.

सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजे शुरू होंगे.
ंिजबाब्वे की टीम इस प्रकार है : रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा (कप्तान), तनाका चिवांगा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, इनोसेंट काया, ताकुदज्Þवानाशे कैटानो, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, तदीवानाशे मारुमनी, जॉन मसारा, टोनी मुन्योंगा, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याची, सिकंदर रजा, मिल्टन शुम्बा, डोनाल्ड तिरिपानो.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button