राष्ट्रीय पैरा एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप: सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Aug 2022 08:46 PM
राष्ट्रीय पैरा एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप: सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. तोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और रजत पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने शुक्रवार को यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया. इस 24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी का एफ64 वर्ग में 68.55 मीटर का पिछला विश्व रिकॉर्ड पिछले साल तोक्यो खेलों में बना था. उन्होंने अपने छह प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा. दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu