कामेलिया बेगु को हराकर केनिन क्लीवलैंड क्वार्टर फाइनल में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 12:46 PM
कामेलिया बेगु को हराकर केनिन क्लीवलैंड क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

क्लीवलैंड: आस्ट्रेलियाई ओपन 2020 चैम्पियन सोफिया केनिन ने इरिना कामेलिया बेगु को 6 . 3, 6 . 2 से हराकर जनवरी के बाद पहली बार किसी डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । केनिन को अमेरिकी ओपन की तैयारी वाले इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड मिला है । इससे पहले वह लगातार आठमैच हार चुकी हैं । पहले दौर में उन्होंने क्वालीफायर डालिना हेविटको हराया ।

केनिन का सामना अब शीर्ष वरीयता प्राप्त बारबोरा क्रेइसिकोवा या बरनार्डा पेरा से होगा । सातवीं वरीयता प्राप्त एलेक्जेंद्रा सेस्रोविच ने सारा सोरिबेस टोरमा को 4 . 6, 6 . 3, 6 . 3 से हराया जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त एलिजे कोर्नेट ने क्लारा टाउसन को 6 . 3, 7 . 6 से मात दी ।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav