बड़ी खबर: सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा दिया…

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दिग्गजों में से एक सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों को अलविदा कह दिया है. इसी के साथ वह देश के बाहर फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के लिए तैयार हैं. रैना आईपीएल के इतिहास में शीर्ष स्कोरिंग खिलाड़ियों में से एक है. वह 2022 की मेगा नीलामी में 8 से 10 तक टीमों की संख्या बढ़ने के बावजूद अनसोल्ड हो गए थे.

सुरेश रैना ने ट्वीट किया, ”अपने देश और राज्य यूपी का प्रतिनिधित्व करना एक परम सम्मान की बात है. मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करना चाहता हूं. मैं धन्यवाद करना चाहूंगा बीसीसीआई, यूपीसीए क्रिकेट, चेन्नई आईपीएल, राजीव शुक्ला सर और मेरे सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में अटूट विश्वास के लिए.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button