लंदन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने राजधानी कीव समेत प्रमुख क्षेत्रों से रूसी बलों को सफलतापूर्वक पीछे धकेलने के लिये यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को बधाई दी. कीव पर यूक्रेनी बलों के दोबारा नियंत्रण हासिल करने की खबरों के बीच शनिवार शाम टेलीफोन पर बातचीत के दौरान जॉनसन ने कहा कि रूस के साथ चल रहे युद्ध में देश के अन्य हिस्सों में बड़ी चुनौतियां कायम हैं. दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए प्रतिबंधों को जारी रखने के महत्व पर सहमति व्यक्त की. प्रधानमंत्री कार्यालय ‘डाउंिनस स्ट्रीट’ के एक प्रवक्ता ने कहा, “प्रधानमंत्री ने आज शाम फिर से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की. उन्होंने कई क्षेत्रों में रूस की हमलावर सेना को सफलतापूर्वक पीछे धकेलने के लिए यूक्रेन के बहादुर सशस्त्र बलों को बधाई दी, लेकिन यह भी स्वीकार किया कि बड़ी चुनौतियां अभी कायम हैं और आम लोग अब भी पीड़ा का सामना कर रहे हैं.”
जॉनसन ने यूक्रेन के प्रमुख क्षेत्रों से रूसी बलों को पीछे धकेलने के लिये जेलेंस्की को बधाई दी
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 07:17 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शाहरुख खान और अनंत अंबानी का वीडियो वायरल: क्या सदगुरु के सामने अनंत ने कहा ‘चुप बैठ’? लोगों ने निकाले अपने-अपने मतलब
- 2 Today’sTopNews फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, भारत-नेपाल के बीच आज से नई ट्रेन, देश विदेश प्रदेश की फटाफट खबरें
- 3 Rising Stars Asia Cup 2026: पाकिस्तान-ए की जीत, 313 रन के जवाब में 265 पर सिमटा भारत-ए
- 4 ट्रंप का दावा: ईरान ने अब तक 81 हज़ार प्रदर्शनकारियों को मार डाला, एक हफ्ते में दागे सबसे ज्यादा ड्रोन और मिसाइलें
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news