इस्लामाबाद. पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को सतह से सतह पर मार करने वाली मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-तीन का सफल उड़ान परीक्षण किया. यह मिसाइल 2,750 किलोमीटर तक के लक्ष्य पर निशाना साध सकती है जिसकी जद में भारत के कई शहर आते हैं. सेना की मीडिया इकाई ‘इंटर र्सिवसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने एक बयान में कहा, ‘‘परीक्षण उड़ान का उद्देश्य हथियार प्रणाली के विभिन्न डिजाइन और तकनीकी मानकों का पुन: सत्यापन करना था.’’ ‘डॉन’ अखबार के मुताबिक शाहीन-तीन मिसाइल की मारक क्षमता 2,750 किलोमीटर तक है. भारत के पूर्वोत्तर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सबसे दूर के ंिबदु तक पहुंचने में यह सक्षम है. यह मिसाइल ठोस ईंधन और पोस्ट-सेपरेशन एल्टीट्यूड करेक्शन (पीएसएसी) प्रणाली से लैस है.
पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल शाहीन-तीन का सफल परीक्षण किया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 05:19 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Asian Games 2026 में भारत की बेटियों का कमाल, महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने जीता गोल्ड, भारत 54 पदक के साथ नौवें स्थान पर
- 2 बडगाम मुठभेड़ में लश्कर कमांडर ढेर, तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका; सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी
- 3 अयोध्या की सुरक्षा का नया खाका तैयार कर रही NSG, हनुमानगढ़ी और कनक भवन का सुरक्षा ऑडिट शुरू
- 4 आज का राशिफल 30 सितंबर 2026: करियर, कारोबार, धन, प्रेम, परिवार और स्वास्थ्य सम्बंधित, जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।
By www.navabharat.news
Tags: