करौली जैसी हिंसा की ‘स्क्रिप्ट’ कहीं और लिखी जा रही है: गिरिराज सिंह

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 04:31 PM
करौली जैसी हिंसा  की ‘स्क्रिप्ट’ कहीं और लिखी जा रही है: गिरिराज सिंह
ऑडियो सुनें

जयपुर.केंद्रीय पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राजस्थान के करौली शहर में हालिया हिंसा व आगजनी की ंिनदा करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं की ‘स्क्रिप्ट’ (पटकथा) कहीं और लिखी जा रही है.जयपुर के आधिकारिक दौरे पर आए सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘रामनवमी पर जो घटनाएं घटीं वे दुखद हैं और सामाजिक समरसता को तोड़ने वाली हैं. इसकी ‘स्क्रिप्ट’ कहीं और लिखी जा रही है, चाहे पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट आॅफÞ इंडिया) लिखे, चाहे सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट आॅफÞ इंडिया) लिखे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ …करौली उसका सबसे बड़ा उदाहरण है, मध्य प्रदेश उदाहरण है और किसी कारण से झगड़ा हो गया, यह संयोग होता है और प्रयोग यह होता है कि करौली में आप छतों पर पूरी तैयारी रखे हो.’उन्होंने कहा, ‘‘प्रयोग तब होता है जब मध्य प्रदेश में (कुछ लोग) तलवार लेकर निकलते हैं और एसपी व लोगों पर प्रहार करते हैं और गोली चला देते हैं, एसपी घायल हो जाता है. यह प्रयोग है.’’ उन्होंने कहा कि करौली हिंसा की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जाएं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news