छत्तीसगढ़: धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जाति सूची से हटाने की मांग को लेकर रैली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Apr 2023 10:56 PM
छत्तीसगढ़: धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जाति सूची से हटाने की मांग को लेकर रैली

ऑडियो सुनें

रायपुर. हिंदू धर्म से अन्य धर्मों में धर्मांतरित हो चुके लोगों का अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा हटाने की मांग करते हुए जनजाति सुरक्षा मंच ने रविवार को यहां एक रैली की. हालांकि, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रैली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सर्मिथत एक ‘राजनीतिक प्रदर्शन’ है.

राज्य के पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता रामविचार नेताम ने दावा किया, ‘‘बस्तर, सरगुजा और जशपुर में बड़े पैमाने पर होने वाला धर्मांतरण अब राज्य के मैदानी हिस्सों में भी हो रहा है. बघेल सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है.’’ वहीं, बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को इस मांग को लेकर राज्य से पार्टी के नौ लोकसभा सदस्यों का घेराव करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जब रमन ंिसह के नेतृत्व में उनकी पार्टी (भाजपा) सत्ता में थी, तब उन्होंने (भाजपा) यह मुद्दा नहीं उठाया. सूची से हटाना केंद्र का विषय है और राज्य सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती. भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu