इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया: अमित शाह

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 23 Apr 2022 07:27 PM
इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया: अमित शाह
ऑडियो सुनें

जगदीशपुर. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि इतिहास ने वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया और उनकी वीरता, योग्यता एवं बलिदान के अनुरूप उन्हें स्थान नहीं दिया गया, लेकिन आज बिहार की जनता ने श्रद्धांजलि देकर उनका नाम एक बार फिर इतिहास में अमर करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना की है कि 2047 में पूरी दुनिया में भारत हर क्षेत्र में शीर्ष पर होना चाहिए तथा वीर कुंवर सिंह को यही सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है.

शाह यहां 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायकों में से एक और जगदीशपुर के तत्कालीन राजा वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम का आयोजन देश की स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत किया गया. कार्यक्रम में 77,700 लोगों ने एक साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराकर 2004 में पाकिस्तान के 56,000 लोगों द्वारा लाहौर में पाकिस्तानी झंडा लहराकर बनाए गए विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया. गृह मंत्री ने कहा कि इतिहास ने बाबू वीर कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया और उनकी वीरता, योग्यता एवं बलिदान के अनुरूप उन्हें स्थान नहीं दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news