दिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने धन शोधन मामले में सिसोदिया के खिलाफ ताजा आरोपपपत्र दाखिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 May 2023 08:33 PM
दिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने धन शोधन मामले में सिसोदिया के खिलाफ ताजा आरोपपपत्र दाखिल किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नामजद करते हुए बृहस्पतिवार को ताजा आरोपपत्र दाखिल किया है. सूत्रों ने यह जानकारी दी. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था. सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया (51) को सबसे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था जो आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले की जांच कर रही है. ईडी द्वारा दिल्ली की विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम कानून) अदालत में यह पांचवां आरोपपत्र या अभियोजन पक्ष का शिकायतपत्र दाखिल किया गया है. एजेंसी ने इस मामले में सिसोदिया को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया है संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक सिसोदिया एवं 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और उसका कहना है कि जांच अभी जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu