बीजद 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा : नवीन पटनायक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 May 2023 07:58 PM
बीजद 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगा : नवीन पटनायक
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) अपने बूते मैदान में उतरेगी जैसा कि उसने ‘हमेशा’ किया है. अपने राज्य से जुड़े विकास के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक के बाद राष्ट्रीय राजधानी में मीडिया से बात करते हुए पटनायक ने कहा कि नीतीश कुमार का भुवनेश्वर आकर उनसे मिलना एक ‘शिष्टाचार भेंट’ थी. उन्होंने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों से समान दूरी बनाए रखने की अपनी पार्टी की स्थिति को एक बार फिर से दोहराया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu