
हैदराबाद. अभिनेता नानी और मृणाल ठाकुर की आगामी तेलुगु फिल्म का नाम ” हाय नन्ना” रखा गया है. फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. फिल्म निर्माण कंपनी वायरा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया मंचों पर फिल्म का नाम साझा करते हुए इसका टीजर भी जारी किया.
बैनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा,”आगे बढ़ते हुए… आप सभी के सामने पेश है #हाय नन्ना की जादुई दुनिया” इस फिल्म का निर्देशन शौरयुव ने किया है और इसके निर्माण में मोहन चेरुकुरी (सीवीएम) और डॉ विजेंदर रेड्डी टीगाला शामिल है. हेशाम अब्दुल वहाब फिल्म के संगीत निर्देशक हैं. ”हाय नन्ना” इस वर्ष 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.



