एक दूजे के हुए अरुण लाल-बुलबुल, शादी की सारी रस्में निभाई

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. 66 साल के अरुण लाल ने अपने से 28 साल छोटी बुलबुल साहा से शादी कर ली है. कोलकाता में में आयोजित निजी समारोह में शादी की सारी रस्में निभाई गईं. भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज रहे अरुण लाल ने दूसरी बार सात फेरे लिए हैं. गौरतलब है कि उनका पहली पत्नी रीना से तलाक हो चुका है. रीना की तबीयत अभी काफी खराब रहती है. अरुण लाल ने रीना की मर्जी के बाद ही यह दूसरी शादी की है.

अरुण लाल और बुलबुल साहा ने केक भी काटा और मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाया. इस दौरान माहौल काफी खुशनुमा था और ढेर सारे मेहमान इस खास पल का गवाह बने. सुबह में आयोजित इस समारोह में  तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सबा करीम भी शामिल हुए. सबा करीम भी अपने जमाने के मशहूर क्रिकेटर रहे हैं और अरुण लाल से उनकी अच्छी दोस्ती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button