शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर जारी किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 09:33 PM
शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘जवान’ का पोस्टर जारी किया
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म ‘जवान’ का शुक्रवार को एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें वह पांच अलग-अलग चेहरों वाले किरदारों में नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान और उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर फिल्म का नया पोस्टर जारी किया. पोस्टर में शाहरुख के पांच अलग-अलग चेहरों की झलक दिख रही है. एक जगह वह गंजे दिखाई दे रहे हैं जबकि दूसरी जगह वह एक मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं.

शाहरुख ने फिल्म का पोस्टर जारी करने के साथ लिखा, ”ये तो शुरुआत है… न्याय के कई चेहरे हैँ… ये तीर है, अभी ढाल बाकी है… ये अंत है, अभी काल बाकी है… ये पूछता है खुद से कुछ, अभी जवाब बाकी है. हर चेहरे के पीछे एक उद्देश्य होता है. लेकिन, यह तो बस शुरुआत है….इक्के का इंतजार करें. ” फिल्म के निर्माताओं के मुताबिक ‘जवान’ जबर्दस्त एक्शन से भरपूर ‘थ्रिलर’ फिल्म है. यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के भावनात्मक सफर को रेखांकित करती है जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए प्रयासरत है.

‘जवान’ का निर्देशन अतली ने किया है, जिसमें विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ-साथ दीपिका पादुकोणे भी विशेष भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरेशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘जवान’ सात सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu