चीन ने ताइवान की ओर भेजे विमान और पोत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 26 Aug 2023 02:11 PM
चीन ने ताइवान की ओर भेजे विमान और पोत…
ऑडियो सुनें

बींजिंग: ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की ओर से ताइवान को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी मिलने के कुछ दिन बाद चीन ने द्वीप की ओर अपने दर्जनों विमान और जहाज भेजे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार सुबह छह बजे से शनिवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे की अवधि में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 32 विमानों और नौसेना के नौ जहाजों देखा गया।

ताइवान की सेना ने बताया कि इनमें से 20 विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया या ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में घुस गए और इसके जवाब में ताइवान ने अपने विमान, जहाजों और मिसाइल को भी तैनात कर दिया।

चीन स्वशासित ताइवान को एक विद्रोही प्रांत मानता है। पिछले साल भी चीन ने ताइवान की राजनीतिक गतिविधियों की प्रतिक्रिया में द्वीप के चारों ओर सैन्य अभ्यास बढ़ा दिया था। इतना ही नहीं, पिछले सप्ताह ताइवान के उपराष्ट्रपति के पराग्वे के रास्ते में अमेरिका में रुकने के बाद भी चीन की सेना ने ‘कड़ी चेतावनी’ के रूप में द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास शुरू किया था।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग जियाओगांग ने शुक्रवार को कहा था कि चीन हथियारों की बिक्री की इस मंजूरी का विरोध करता है और यह चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav