घरेलू परिस्थितियों में भारत के पास विश्व कप जीतने का बड़ा मौका: मिताली राज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Aug 2023 09:34 PM
घरेलू परिस्थितियों में भारत के पास विश्व कप जीतने का बड़ा मौका: मिताली राज
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने रविवार को कहा कि पुरुष टीम के पास इस साल के अंत में घरेलू परिस्थितियों में आईसीसी विश्व कप जीतने का एक बड़ा मौका होगा. इस वैश्विक प्रतियोगिता का आगाज पांच अक्टूबर से होगा. भारतीय टीम 1983 और 2011 के बाद तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने के मकसद से टूर्नामेंट में उतरेगी.

महिला प्रीमियर लीग फाइनल के लिए यहां पहुंची मिताली ने कहा, ” एक भारतीय क्रिकेट प्रशंसक के रूप में, मैं चाहूंगी कि भारत फाइनल खेले. यह एक बड़ा अवसर है. हम मेजबान देश हैं और परिस्थितियाँ हमारे पक्ष में हैं.” उन्होंने कहा, ” टीम अगर अच्छा प्रदर्शन करती है तो हमें विश्व कप जीतने का एक और मौका मिलेगा.” महिला एकदिवसीय में सबसे ज्यादा 7805 रन बनाने वाली इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि घाटी में क्रिकेट के विकास की काफी संभावना है.

उन्होंने कहा, ”पिछले दो-तीन वर्षों से बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) महिलाओं के खेल और महिला खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास कर रहा है.” भारत की इस पूर्व कप्तान ने कहा, ”इस साल डब्ल्यूआईपीएल (महिला इंडियन प्रीमियर लीग) भी अच्छा रहा है और यह खेल के विकास के लिए अच्छा है. हमें उम्मीद है कि अगले दो से तीन वर्षों में राज्य से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu