इजराइली हमलों से अलेप्पो हवाईअड्डा क्षतिग्रस्त, सेवाएं ठप…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 28 Aug 2023 12:28 PM
इजराइली हमलों से अलेप्पो हवाईअड्डा क्षतिग्रस्त, सेवाएं ठप…
ऑडियो सुनें

दमिश्क: इजराइल ने सोमवार को तड़के उत्तरी सीरिया के अलेप्पो शहर में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक हवाईहमला किया, जिससे हवाईपट्टी क्षतिग्रस्त हो गई और हवाई सेवाएं ठप हो गईं। सीरिया के सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। देश की सरकारी समाचार एजेंसी एसएएनए ने सेना के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि भूमध्य- सागर की ओर से आए इजराइली विमानों ने तड़के करीब साढ़े चार बजे हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एजेंसी के मुताबिक, इस साल मार्च में दो हमले सहित कई बार हवाईअड्डे को निशाना बनाया गया, जिसकी वजह से सेवाएं पहले भी ठप हुई थीं। हमले पर इजराइली अधिकारियों ने कोई त्वरित टिप्पणी नहीं की है। इजराइल ने हाल के कुछ वर्षों में सीरिया में सरकार के नियंत्रण वाले हिस्सों को निशाना बनाकर सैकड़ों हमले किए हैं, जिनमें दमिश्क और अलेप्पो हवाईअड्डों पर हमले भी शामिल हैं।

हालांकि इजराइल ने कभी भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली और न ही इन पर चर्चा की। इन हमलों में अक्सर सीरियाई सैन्य बलों या ईरान सर्मिथत समूहों को निशाना बनाया गया। सीरिया में जारी गृह युद्ध में कई बार हमलों का निशाना ने अलेप्पो हवाईअड्डे को पिछले माह तुर्किए और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप से भी गहरी क्षति पहुंची थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav