फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी करने के लिए पाकिस्तान गई अंजू भारत लौटेगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 29 Oct 2023 09:31 PM
फेसबुक पर दोस्ती के बाद शादी करने के लिए पाकिस्तान गई अंजू भारत लौटेगी
ऑडियो सुनें

पेशावर. सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर जिसे मित्र बनाया उससे शादी करने के लिए पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के एक दूरदराज गांव में पहुंची अंजू नाम की 34 वर्षीय भारतीय महिला पाकिस्तान सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद स्वदेश लौटेगी. दो बच्चों की मां अंजू के पाकिस्तानी पति ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान ने अगस्त में अंजू का वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था. इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी के बाद अंजू का नाम बदलकर फातिमा कर दिया गया था. अंजू के पाकिस्तानी पति ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”हम इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र(एनओसी) का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए हमने पहले ही आवेदन कर दिया है. एनओसी प्रक्रिया थोड़ी लंबी है और इसे पूरा होने में समय लगता है.” उन्होंने कहा कि जैसे ही वाघा सीमा पर आने-जाने के लिए दस्तावेज पूरे हो जाएंगे, अंजू भारत की यात्रा करेंगी. उन्होंने कहा, वह भारत में अपने बच्चों से मिलने के बाद पाकिस्तान लौटेंगी.

अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा, ”वह निश्चित रूप से वापस आएंगी क्योंकि पाकिस्तान अब उनका घर है.” अंजू ने 25 जुलाई को अपने 29 वर्षीय दोस्त नसरुल्लाह से शादी की थी जिसका घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है. दोनों वर्ष 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu