हमास ने इजराइल की तीन महिला बंधकों का वीडियो किया जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 09:58 PM
हमास ने इजराइल की तीन महिला बंधकों का वीडियो किया जारी
ऑडियो सुनें

खान यूनिस/यरूशलम. फलस्तीन के उग्रवादी संगठन हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर हमले के दौरान पकड़ी गईं तीन महिला बंधकों को दिखाने के मकसद से एक वीडियो जारी किया है. महिलाओं में से एक ने संभवत? दबाव में बंधक संकट पर इज.राइल की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए एक संक्षिप्त बयान दिया. हमास के उग्रवादियों ने घातक हमले के दौरान लगभग 240 इजराइली लोगों को बंधक बना लिया था. संगठन ने कहा कि वह इज.राइल द्वारा बंदी बनाए गए हज.ारों फ.लस्तीनी कैदियों के बदले में उन्हें रिहा कर देंगे.

वेस्ट बैंक में यहूदी निवासी ने फलस्तीनी व्यक्ति की हत्या की

वेस्ट बैंक के नबलुस शहर में एक यहूदी निवासी ने एक फलस्तीनी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के एक रिश्तेदार ने रविवार को यह जानकारी दी. इसके साथ ही तीन सप्ताह पहले इजराइल में हमास के खूनखराबे के बाद से अब तक यहूदी निवासियों द्वारा मारे गए फलस्तीनियों की संख्या सात हो गई है.

तयसीर महमूद ने बताया कि उसका भतीजा बिलाल सालेह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ साविया गांव स्थित अपने बाग में शनिवार को जैतून की फसल काट रहा था, तभी यहूदी निवासियों के एक समूह ने उन पर हमला कर दिया. महमूद के मुताबिक, सालेह ने अपने बच्चों की सुरक्षा की खातिर वहां से जाने की कोशिश की, लेकिन एक यहूदी ने उसे सीने में गोली मार दी. महमूद ने बताया कि घटना के वक्त वह वहां मौजूद नहीं था, लेकिन पास में ही था और गोली मारे जाने के कुछ ही मिनटों के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया.

यहूदी निवासियों के नेता योसी डगान ने शनिवार को फेसबुक पर साझा किए गए एक वीडियो में कहा कि गोली चलाने वाले शख्स के साथ परिवार के सदस्य भी थे और ”कई हमास समर्थकों द्वारा पथराव” किए जाने के बाद आत्म-रक्षा में उसने गोली चलाई. फ्रांस ने हाल के दिनों में वेस्ट बैंक में यहूदी निवासियों द्वारा जानलेवा हमले किए जाने की रविवार को निंदा की और इजराइली प्राधिकारियों से फलस्तीनी लोगों की रक्षा करने का अनुरोध किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu