रघुबर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले पुरी मंदिर में दर्शन किए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Oct 2023 10:07 PM
रघुबर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले पुरी मंदिर में दर्शन किए
ऑडियो सुनें

पुरी. मनोनीत राज्यपाल रघुबर दास सोमवार को ओडिशा पहुंचे और एक दिन बाद होने वाले शपथग्रहण समारोह से पहले पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किए. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दास तड़के ट्रेन से पुरी पहुंचे. स्टेशन पर पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा और पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने उनका अभिनंदन किया.

इसके बाद वह तटीय शहर स्थित राजभवन गए और बाद में मंदिर पहुंचे. गृह राज्य मंत्री टी.के. बेहरा ने मंदिर के मुख्य द्वार ‘सिंह द्वार’ पर मनोनीत राज्यपाल का स्वागत किया. मंदिर में दर्शन करने के बाद दास ने संवाददाताओं से कहा, ”मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है. मैंने भगवान जगन्नाथ से वंचितों की सेवा करने की शक्ति देने का आशीर्वाद मांगा. राज्य का विकास मेरी प्राथमिकता है. ओडिशा का राजभवन 24 घंटे लोगों के लिए खुला रहेगा.” उन्होंने पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में रेल दुर्घटना में करीब 14 लोगों की मौत पर भी दुख व्यक्त किया.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दास दिन में बाद में राज्य की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे और वहां राजभवन में रुकेंगे. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राजभवन में उनसे मुलाकात कर सकते हैं. ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेने से पहले वह मंगलवार सुबह लिंगराज मंदिर भी जाएंगे. शपथग्रहण समारोह पूर्वाह्न 11 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा. शपथग्रहण समारोह में झारखंड से उनके कई समर्थकों और उनके परिवार के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18 अक्टूबर को दास को ओडिशा का नया राज्यपाल नामित किया था. वह गणेशी लाल की जगह लेंगे.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu