महिला रेलकर्मी के साथ मारपीट का आरोपी सिपाही निलंबित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 03 Nov 2023 01:04 PM
महिला रेलकर्मी के साथ मारपीट का आरोपी सिपाही निलंबित…
ऑडियो सुनें

बलिया: जिले के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के साथ कथित रूप से मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

आरपीएफ के बलिया थाना के प्रभारी बीके ंिसह ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत पुलिस कर्मी दिनेश ंिसह को प्रारंभिक जांच के बाद बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मी दिनेश ंिसह द्वारा बृहस्पतिवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक महिला रेलकर्मी के साथ टिकट काउंटर कार्यालय में मारपीट करने और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था।ंि सह ने बताया कि इस मामले की प्रारंभिक जांच कराई गई जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

महिला कर्मी ने आरोप लगाया कि बुधवार की शाम ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपने घर वापस लौट रही थी तभी आरपीएफ के सिपाही ने उसके साथ बदसलूकी की। महिला कर्मी ने इसकी शिकायत आरपीएफ के बलिया थाने पर तत्काल फोन से की और घर चली गई। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह ड्यूटी पर वापस लौटकर वह अपना काम कर रही थी कि शराब के नशे में आरपीएफ के सिपाही ने उसके साथ मारपीट की और दुर्व्यवहार किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav