ओडिशा: आयकर विभाग ने शराब उत्पादन समूह पर छापेमारी के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 08:12 PM
ओडिशा: आयकर विभाग ने शराब उत्पादन समूह पर छापेमारी के बाद भारी मात्रा में नकदी बरामद की

ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. आयकर विभाग ने कथित कर चोरी के आरोप में ओडिशा स्थित एक शराब उत्पादन कंपनी और कुछ संबंधित इकाइयों के खिलाफ की गई छापेमारी में 50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है. यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को दी.
सूत्रों ने बताया कि छापेमारी बुधवार को शुरू की गई और विभाग के अधिकारियों ने नकदी की वास्तविक मात्रा का पता लगाने के लिए नोट गिनती करने की मशीन का उपयोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि उक्त नकदी ”बेहिसाबी’ प्रतीत होती है. सूत्रों के अनुसार, 50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद कर ली गई है और जब्ती 100 करोड़ रुपये तक जा सकती है. यह स्पष्ट नहीं है कि नकदी एक स्थान से या एक से अधिक स्थानों से बरामद की गई. सूत्रों ने बताया कि छापेमारी राज्य की राजधानी भुवनेश्वर, बोलांगीर, संबलपुर के अलावा रांची और कोलकाता में की जा रही है.

By Yogesh Kumar Sahu