संसद में आपराधिक कानून विधेयकों पर चर्चा का “बहिष्कार” करने के लिए शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 22 Dec 2023 08:35 PM
संसद में आपराधिक कानून विधेयकों पर चर्चा का “बहिष्कार” करने के लिए शाह ने विपक्ष पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

चंडीगढ. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने “बहाने बनाकर” तीन आपराधिक कानून विधेयकों पर संसद में चर्चा का “बहिष्कार” करने और उपराष्ट्रपति की नकल उतारने के मामले को लेकर शुक्रवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधा. वह यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे.

केंद्रीय मंत्री ने आपराधिक कानून विधेयकों का जिक्र करते हुए कहा, “मैं चाहता था कि विपक्ष इनपर अपने विचार व्यक्त करे. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष ने बहाने बनाकर इन विधेयकों पर चर्चा के बहिष्कार का दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय लिया… जब आपराधिक न्याय प्रणाली में बदलाव लाने के लिए (संसद में) चर्चा चल रही थी, तब विपक्षी दलों के सदस्य उपराष्ट्रपति की नकल उतार रहे थे.” शाह सांसदों के निलंबन के खिलाफ संसद की सीढि.यों पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के नेता कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारे जाने का जिक्र कर रहे थे.

उन्होंने कहा, “इससे निंदनीय कुछ नहीं हो सकता.” शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनपर भी निशाना साधा, जो उस समय बनर्जी की वीडियो बना रहे थे. शाह ने कहा, “कांग्रेस जैसी पार्टी का एक बड़ा नेता वीडियो बना रहा था और मजे ले रहा था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu