ओडिशा : आईईडी विस्फोट में एसओजी के दो जवान घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Dec 2023 06:25 PM
ओडिशा : आईईडी विस्फोट में एसओजी के दो जवान घायल
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा के कंधमाल जिले के एक जंगल में रविवार को तलाशी अभियान के दौरान एक संर्विधत विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका होने से, उसकी चपेट में आकर ओडिशा पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के दो जवान घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि आईईडी माओवादियों द्वारा लगाया गया था और एसओजी जवानों के गलती से छूने के बाद इसमें विस्फोट हो गया.

कंधमाल के पुलिस अधीक्षक सुवेंदु कुमार पात्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ”विस्फोट सुबह करीब 10 बजे जिले के तुमुदीबंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगली इलाके में उस समय हुआ, जब एसओजी के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे.” उन्होंने बताया कि एसओजी के दोनों जवान खतरे से बाहर हैं. अधिकारी ने बताया कि एक जवान की आंख में चोट लगी है, जिसे बालीकुड अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद भुवनेश्वर स्थित एम्स में स्थानांतरित किया जा रहा है.

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य जवान के हाथ में चोट आई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद फूलबनी के कंधमाल जिला मुख्यालय अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, घायल जवानों की पहचान प्रशांत जेना और अमिय रंजन दास के रूप में हुई है. पात्रा ने बताया कि ऐसा आशंका थी कि वहां माओवादी हो सकते हैं, जिसके बाद शुक्रवार से तलाशी अभियान शुरू किया गया था और घटना के बाद इसे और तेज कर दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu