कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री को ‘ कायर’, ‘अहंकारी’ और ‘मनोरोगी’ कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Dec 2023 10:52 PM
कांग्रेस ने केरल के मुख्यमंत्री को ‘ कायर’, ‘अहंकारी’ और ‘मनोरोगी’ कहा
ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम/कोच्चि. केरल के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को ‘दूसरे को परेशान करके आनंद लेने वाला’, ‘कायर’, ‘अहंकारी’ और ‘मनोरोगी’ कहा और उनपर राज्य को ‘गुंडों की भूमि’ में तब्दील करने का आरोप बनाया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में डीजीपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसदों और विधायकों समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ पानी की बौछारों और आंसू गैस के इस्तेमाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) ने मुख्यमंत्री को इसके लिए जिम्मेदार बताया.

वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस कार्रवाई और युवा कांग्रेस (वाईसी) व केरल छात्र संघ (केएसयू) कार्यकर्ताओं पर हमले से पता चलता है कि विजयन हिंसा का आनंद ले रहे थे. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री दूसरों को दुख देकर खुद सुख का आनंद ले रहे हैं. वह केरल को गुंडा राज्य राज्य बनाने के लिए जिम्मेदार हैं.” एक दिन पहले पार्टी नेताओं के साथ मंच के निकट खड़े केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के प्रमुख के. सुधाकरन को आंसू गैस के गोले के प्रभाव के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने विजयन को “मनोरोगी” कहा.

केपीसीसी प्रमुख ने कहा, “वह (मुख्यमंत्री) मनोरोगी हैं. कोई मनोरोगी ही ऐसा कर सकता है, जैसा उन्होंने किया. यह मुख्यमंत्री और सरकार व्यक्तिगत हिसाब बराबर कर रहे हैं.” केरल पुलिस ने तिरुवनंतपुरम में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय की तरफ बढ़ रहे पार्टी के मार्च के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. सुधाकरन, सतीशन और सांसद शशि थरूर समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ शनिवार को एक मामला दर्ज किया था. उन्होंने कोच्चि में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ”अब वह हमें संयम बरतने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने (मुख्यमंत्री) राज्य को गुंडों की भूमि बना दिया है. पुलिस मूकदर्शक बन गई है. मुख्यमंत्री कायर हैं और अहंकारी हैं….”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu