जम्मू में एलओसी के पास ड्रोन से गिराए गए विस्फोटकों और नकदी के दो पैकेज जब्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Dec 2023 10:16 PM
जम्मू में एलओसी के पास ड्रोन से गिराए गए विस्फोटकों और नकदी के दो पैकेज जब्त
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास रविवार को सेना और पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान ड्रोन से गिराये गये बैटरी चलित छह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्तौल और कुछ नकदी के दो पैकेट जब्त किये गये हैं. एक अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि समय पर पैकेट की बरामदगी से भारत में आतंकियों के बड़े हमले की साजिश को विफल कर दिया गया है. माना जा रहा है कि ये पैकेट पाकिस्तान द्वारा गिराये गये थे. अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर खौर क्षेत्र के चन्नी दीवानो गांव में एक खुले मैदान में ये पैकेट देखे गये थे.

उन्होंने बताया कि सेना और पुलिस ने तुरंत एक संयुक्त अभियान चलाया और बम निरोधक दस्ते की मदद से पैकेट खोले गये, जिसमें से आईईडी, नौ एमएम की इटली निर्मित एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, 30 कारतूस, एक हथगोला और 35,000 रुपये बरामद किये गये.
इससे एक दिन पहले सेना के जवानों ने इसी सेक्टर में एक आतंकवादी को मार गिराकर घुसपैठ की कोशिश को विफल किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu