कर्नाटक : 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 02 Jan 2024 10:02 PM
कर्नाटक : 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी भाजपा
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता श्रीकांत पुजारी की हालिया गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को राज्य में प्रदर्शन करेगी. भाजपा ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. कर्नाटक पुलिस ने अयोध्या राम मंदिर के लिए 1992 में एक आंदोलन में कथित भागीदारी के सिलसिले में श्रीकांत पुजारी को गिरफ्तार किया है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने इस गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से कुछ दिन पहले 31 साल पुराने मामले को फिर से खोलने के पीछे राज्य सरकार की मंशा को दर्शाता है. विजयेंद्र ने यहां संवाददाताओं से कहा, ” कल भाजपा ने पूरे कर्नाटक में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया है. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पूरा देश 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मना रहा है, तो कर्नाटक में मौजूदा कांग्रेस सरकार का रवैया हिंदू विरोधी है. वे बार-बार कर्नाटक में हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. ” उन्होंने कहा कि भाजपा कर्नाटक और देश की जनता के सामने कांग्रेस सरकार को बेनकाब करेगी.

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की उस टिप्पणी को याद करते हुए कि एक अपराधी तब तक अपराधी ही रहता है जब तक कि वह अदालत से बरी न हो जाए, विजयेंद्र ने कहा, ह्लआपकी प्राथमिकताएं, आपके उद्देश्य और हिंदू कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के लिए चुना गया अवसर क्या हैं? क्या आपको अब 31 साल पुराने मामले को फिर से खोलने की जरूरत है?ह्व विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री राज्य में शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu