जयपुर. विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्य मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी ने सोमवार रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेंद्र पाल सिंह टीटी का त्यागपत्र अग्रेषित किया जिसे राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि टीटी गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे. इस सीट के लिए हुए मतदान की गिनती सोमवार को हुई. इसमें कांग्रेस के प्रत्याशी रुपिन्दर सिंह कुन्नर ने टीटी को 11,283 मतों से हराया.
राजस्थान : विधानसभा चुनाव हारने के बाद मंत्री टीटी ने दिया इस्तीफा
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 08 Jan 2024 10:32 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 आइएएस और राज्य सेवा के अधिकारी के बीच तीखी नोंकझोंक..आइएएस बोले यू आर ब्लडी शिट, जवाब आया भाड़ में जाओ, देखिए वीडियो
- 2 शराब घोटाला : आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड, आरोप सही पाए जाने के बाद सरकार की बड़ी कार्यवाही
- 3 UPSSSC: पीईटी 2026 का प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा का एडमिट कार्ड कब डाउनलोड कर सकेंगे, पढ़ें पूरी जानकारी…
- 4 भाजपा के सत्ता दुरुपयोग के बावजूद छात्रसंघ चुनाव में बीजद का बेहतरीन प्रदर्शन: पटनायक
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu