पेरिस. धुर दक्षिणपंथियों के बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच अपने शेष कार्यकाल के लिए नयी शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मंगलवार को ग्रेब्रियल अट्टल को फ्रांस के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया. मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान में नियुक्ति की घोषणा की. अट्टल (34) सरकार के प्रवक्ता और शिक्षा मंत्री के रूप में प्रमुखता से उभरे. वह फ्रांस के ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी हैं, जिन्होंने खुद के समलैंगिक होने को छिपाया नहीं है. उनकी पूर्ववर्ती एलिजाबेथ बोर्न ने विदेशियों को निर्वासित करने की सरकार की क्षमता को मजबूत करने वाले आव्रजन कानून पर हालिया राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोमवार को इस्तीफा दे दिया. मध्यमार्गी मैक्रों (46) का कार्यकाल 2027 में समाप्त हो रहा है, आने वाले दिनों में वह एक सरकार बनाएंगे.
मैक्रों ने सरकार में किया फेरबदल, फ्रांस को गेब्रियल अट्टल के तौर पर मिला सबसे युवा प्रधानमंत्री
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 09 Jan 2024 07:03 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By Nandkishoryadav
Tags: