63 साल की उम्र में की 8 वीं शादी, दूल्हा ने बोला ‘सच्चा प्यार मिला’….

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jan 2024 12:54 PM
63 साल की उम्र में की 8 वीं शादी, दूल्हा ने बोला ‘सच्चा प्यार मिला’….
ऑडियो सुनें

राजस्थान: कहा जाता है कि सच्चे प्यार की तलाश में लोग कुछ भी कर लेते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सच्चे प्यार की तलाश में कोई आधा दर्जन से ज्यादा शादियां कर ले? यह हकीकत है। राजस्थान के डीडवाना के रहने वाले अब्दुल जब्बार रंगरेज ने ऐसा किया है। उन्होंने आठवीं शादी की है और इसके बाद सच्चा प्यार मिला है।

12 बच्चों के पिता, 63 साल का दूल्हा
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के डीडवाना के रहने वाले अब्दुल जब्बार रंगरेज की। जिन्होंने 63 साल की उम्र में आठवीं शादी की है। सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि उनके 12 बच्चे हैं। वह किसमिस बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं। इन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की तरह पसंद है। इसलिए उनके बाल बढ़ाए हुए हैं और कपड़े भी ठीक उसी तरह पहनते हैं।

सात बीवियों की कहानी
अब्दुल बताते हैं कि उनकी पहली शादी साले से हुए विवाद के बाद टूट गई। दूसरी शादी के 25 साल बाद पत्नी की मौत हो गई। तीसरी पत्नी पैसे लेकर भाग गई और चौथी ने तो मकान पर ही कब्जा कर लिया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान और मध्य प्रदेश में शादी की लेकिन प्यार तो मुंबई से मिला। अब्दुल बताते हैं कि फिलहाल उनकी पत्नी मायके गई हुई है।

सच्चे प्यार की खोज में की गई शादी
अब्दुल बताते हैं कि जब वह एक के बाद एक शादी कर रहे थे, तो लोगों ने उन्हें काफी ज्यादा टोका। लेकिन उन्होंने किसी की एक भी नहीं सुनी और सच्चे प्यार की तलाश में रहे। आखिरकार अब वह घड़ी आ गई है जब उनकी तलाश पूरी हो गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav