बीएमसी ने 10.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 02 Feb 2024 01:39 PM
बीएमसी ने 10.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया
ऑडियो सुनें

मुंबई: भारत की सबसे अमीर नागरिक निकाय बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को वर्ष 2024-25 के लिए 59,954.75 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बार का बजट अनुमान 2023-24 की राशि 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।

प्रशासन ने नगर निगम आयुक्त इकबाल ंिसह चहल को बजट पेश किया जिन्हें मार्च 2022 में नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार द्वारा बीएमसी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया था।

बजट के दस्तावेज के अनुसार,”वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट अनुमान 59,954.75 करोड़ रुपये प्रस्तावित किया गया है जो 2022-23 के बजट अनुमान यानी 54,256.07 करोड़ रुपये से 10.5 प्रतिशत अधिक है।” वर्ष 1985 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब बीएमसी प्रशासन ने किसी प्रशासक को बजट पेश किया है क्योंकि उसके नगरसेवकों का पांच साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav