फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने दो दिन में कमाये 20.02 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 11 Feb 2024 09:27 PM
फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ ने दो दिन में कमाये 20.02 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शाहिद कपूर और कृति सैनन अभिनीत फिल्म “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” ने रिलीज होने के दो दिनों में वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 20.02 करोड़ रुपये की कमाई की है. प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर फिल्म की दो दिन की कमाई की जानकारी साझा की और लिखा “इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म के लिए आपका पर्याप्त प्यार और समर्थन नहीं मिल सका. तुरंत अपने टिकट बुक करें.”

“तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” फिल्म में शाहिद एक इंजीनियर आर्यन की भूमिका में हैं, जो सिफरा नामक रोबोट से शादी करने का फैसला करता है जिसकी भूमिका कृति द्वारा निभायी गई है. यह फिल्म अमित जोशी और आराधना शाह द्वारा लिखित और निर्देशित है. यह दोनों की पहली फिल्म है. इस फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अभिनय किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu