तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने रंगोली बना रही दो लड़कियों को रौंदा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Oct 2024 09:48 PM
तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे नौसिखिये चालक ने रंगोली बना रही दो लड़कियों को रौंदा
ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर में तेज रफ्तार से कार दौड़ाते हुए दो लड़कियों को रौंदकर बुरी तरह घायल करने के आरोप में एक नौसिखिये चालक को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एरोड्रम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार दौड़ा रहे एक व्यक्ति ने प्रियांशी प्रजापत (21) और नव्या प्रजापत (14) को सोमवार शाम रौंद दिया, जब वे अपने घरों के बाहर रंगोली बना रही थीं.

उन्होंने बताया कि घटना के बाद कार से उतरकर भागे चालक को बेटमा क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है और कार जब्त किए जाने के बाद उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मीना ने बताया, ”नौसिखिए कार चालक ने अपनी उम्र 17 साल बताई है. हम उसकी उम्र की पुष्टि के लिए जांच कर रहे हैं. वह अपने एक परिचित की कार चला रहा था.” डीसीपी ने बताया कि कार से रौंदे जाने के कारण बुरी तरह घायल लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें में से एक की हालत गंभीर है. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu